आईपीआर और पेटेंट के महत्व पर प्रकाश डाला
मेरठ, मई 27 -- रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बुधवार को "अनुसंधान से व्यवसायीकरण तक: आईपीआर की यात्रा" विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी एवं वाणिज्य समन्वयक प्रोफेसर सोनिका चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. हर्षिता ओझा ने आईपीआर और पेटेंट के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अच्छी रिसर्च भी आईपीआर सुरक्षा के अभाव में व्यावसायिक सफलता नहीं प्राप्त कर पाती। उन्होंने छात्रों को रिसर्च के शुरुआती चरण में ही पेटेंट प्रक्रिया अपनाने और स्टार्टअप्स को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्राओं को रोजगार खोजने के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए भी प्रेरित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.