बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- आईने की तरह चमकेगा पावापुरी का ताज जल मंदिर 4 महीने से ओडिशा के कारीगर कर रहे विशेष सफाई और संरक्षण का काम फोटो : पावापुरी जलमंदिर : पावापुरी जल मंदिर की साफ सफाई करते ओडिशा के कारीगर। पावापुरी, निज संवाददाता। जैन धर्म के विश्वविख्यात तीर्थ पावापुरी स्थित जल मंदिर अब नए और दमकते रूप में श्रद्धालुओं के सामने आने को तैयार है। भगवान महावीर की निर्वाण स्थली माने जाने वाले अग्नि संस्कार भूमि इस ऐतिहासिक जल मंदिर को पावापुरी का ताज कहा जाता है। इसे सचमुच ताज की तरह चमकाने के लिए पिछले चार महीनों से ओडिशा के कुशल कारीगर निरंतर सफाई और संरक्षण काम में लगे हुए हैं। यह अभियान केवल साधारण सफाई नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और परंपरागत तकनीक पर आधारित संरक्षण कार्य है। मंदिर की संगमरमर की दीवारों, स्तंभों, छत और बाहरी सतहों पर वर्षो...