मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। थाना करहल के नई बस्ती गांधीनगर निवासी एड. श्वेता मिश्रा पुत्री अवधनरेश मिश्रा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडी हेक कर बीते 8 जून को सल्फास की फोटो पोस्ट कर लिखा गया कि अब यह खाऊंगी और हमेशा के लिए गायब हो जाऊंगी। पीड़िता 4 से 10 जून तक गंगोत्री की यात्रा पर थी। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से यह पोस्ट किया गया है। इस कृत्य से प्रार्थिनी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई व मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने एसपी से उक्त मामले की जांच कराकर आईडी हेक करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- - खेत से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर दबंगों ने घर घुसकर परिवार को पीटा ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में तीन घायलकरहल। ...