सहारनपुर, मार्च 29 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में बाइक सवार युवकों ने जमकर दहशत फैलाई। देवबंद में स्टेट हाईवे पर स्थित एक होटल पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर गुस्साए लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक युवकों ने होटल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कुछ देर बाद सूचना पर कोतवाली देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है। देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार सुबह बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। होटल पर पहुंचने से युवकों ने रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से किराए पर कमरा मांगा। इस दौरान एक युवक ने अपनी आईडी दी, जबकि अन्य युवकों से आईडी मांगी गई तो वह गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते ही बात इस हद तक बढ़ी कि ...