पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा शुक्रवार से 25 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हो जायेगी। स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2024-28 की परीक्षा 24 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 42 डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए पूर्णिया प्रमंडल में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। यूजी बैकलॉग थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। इधर, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार विश्वविद्यालय के द्वारा एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ में परीक्षार्थी को आ...