जमुई, अप्रैल 8 -- झाझा । नगर संवाददाता सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने को लेकर झाझा बीईओ ने डीपीओ को पत्र भेजा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरसी, झाझा के द्वारा जमुई के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, जमुई तथा जिला कार्यम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना जमुई को विषय पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने के संदर्भ में लिखा है। उपर्युक्त विषयक अंकित किया है कि डीईओ झाझा कार्यालय को विनय यादव, जिला अध्यक्ष, प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ, जमुई द्वारा 13 विद्यालय प्रधानों का हस्ताक्षरित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में अंकित किया गया है कि विद्यालय के एमडीएम खाते त...