नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। सरकार को आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स और एमिरेट्स एनबीडी से संशोधित वित्तीय बोलियां मिली हैं। सूत्रों ने कहा कि सफल बोली लगाने वाले के बारे में अंतिम फैसला वित्तीय बोलियां खुलने के बाद लिया जाएगा और यह बहुत जल्द होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बोली लगाने वालों को भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव है। दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी ने इस साल की शुरुआत में आरबीएल बैंक का अधिग्रहण किया था। वहीं निवेशक प्रेम वत्स समर्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल के पास पहले से ही निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दोनों बोली लगाने वालों को पहले ही गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी और भारतीय रिजर्व बैंक से 'पात्र और उपयुक्त' होने से जुड़ा आकलन मिल चुका है。 यह भी ...