रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ (एआईआरआरबीईए) ने विरोध जताया है। संगठन ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आर्थिक विकास व वित्तीय समावेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। संगठन ने बैंक कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवा शर्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- आईडीबीआई बैंक की बिक्री के प्रस्ताव पर एआईआरआरबीईए का कड़ा विरोध यह भी पढ़ें- आईडीबीआई बैंक का विनिवेश मार्च तक पूरा होगा यह भी पढ़ें- Kanpur News: निजी...