आदित्यपुर, अगस्त 8 -- गम्हरिया। आईडीटीआर, टीसीई एवं सीजीएसएससी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आईडीटीआर के सभागार में 'प्रोजेक्ट उत्कर्ष' की लांचिंग की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डॉ. अंगद तिवारी ने कहा कि सेल्फ कॉन्फिडेंस, डेडीकेशन और हार्ड वर्क ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. तिवारी ने कहा कि जिंदगी में शॉर्टकट की कोई जगह नहीं है। व्यक्ति जितनी मेहनत करेगा, उसके अंदर उतना ही हुनर विकसित होगा। पहली कोशिश में सफलता नहीं मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। आत्मविश्वास, समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। टीसीई के एजीएम मुकेश सिंह देव ने बताया कि कं...