गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ महानगर चिकित्सा संभाग की ओर से गिरधरगंज कूड़ाघाट में 350 मजदूरों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवा एवं गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ओआरएस का वितरण किया गया। आईडीए अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव व सेक्रेटरी डॉ. एएन शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही मानव धर्म है। इस मौके पर डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. अंकिता जायसवाल, डॉ. सुगंध श्रीवास्तव, डॉ. स्नेहा गुप्ता, डॉ. शुभम श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. शिवाशीष गुप्ता, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...