शाहजहांपुर, मार्च 1 -- इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से होली पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दंत चिकित्सक सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने सूखे गुलाल और फूलों से होली खेली और आपसी मेलजोल के साथ त्योहार मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रजत अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी समन्वय और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने सभी से त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के सचिव डॉ अंकित ने सभी दंत चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर डॉ एवी सिंह, डॉ समृद्धि, डॉ रेशु अग्रवाल, डॉ अमित वर्मा, डॉ विजय दीप, डॉ पुनीत जैन, डॉ रीतिका, डॉ पूजा जलान, डॉ अर्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.