मऊ, मई 31 -- मऊ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ शाखा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों एवं तंबाकू की आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक एक जागरूकता मार्च का आयोजन भी किया गया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के विषय में समझाया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डा.शैलजा कांत पांडेय, डा.ऋतुका यादव, डा.दीपक, डा.गुल हसन खान, डा एस फैसल आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें यह भी पढ़ें- बेगूसराय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान ...