प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) प्रयागराज शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशीष त्रिपाठी (47) का रविवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रसूलाबाद घाट पर किया गया। डॉ. त्रिपाठी के छोटे भाई की छह मई को शादी है उसी की तैयारी में व्यस्त थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और सांस थम गयी। डॉ. त्रिपाठी अपने पीछे मां, पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ. सचिन प्रकाश ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी एसोसिएशन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनके निधन से एसोसियशन की अपूर्णनीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- डॉ. आशीष के निधन पर जताया शोक वे एक सरल, विनम्र, कर्मठ व समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं सक्रिय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.