सहारनपुर, अगस्त 12 -- भारतीय डेंटल एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। आईडीए अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता, सचिव डॉ. हरमन प्रीत सिंह, संरक्षक डॉ. पंकज खन्ना एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह ने 'हर घर तिरंगा' अभियान से प्रेरित होकर सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए और हर घर पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामूहिक गान और बच्चों द्वारा प्रस्तुत जन गण मन ने सभी का मन मोह लिया। आईडीए वूमेन डेंटल सेल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सदस्यों को पौधे वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- अररिया : तिरंगा यात्रा में लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश डॉ. मोहित कपूर, डॉ. अनुप्रिया एवं डॉ. चारू सिंघल ने स्वतंत्रता दिवस की थीम पर म...