देवघर, मई 15 -- सारठ प्रतिनिधि इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता ने गुरुवार को गोपीबांध स्थित मेधा डेयरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्लांट कर्मियों एवं दुग्ध उत्पादक किसानों के साथ बैठक कर क्षेत्र में दूध उत्पादन की स्थिति व सम्भावनाओ को लेकर चर्चा किया। कहा कि क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ताकि किसान आसानी से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन कर स्वावलंबी बन सके। कहा कि मेधा डेयरी उपभोक्ताओं को शुद्ध ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- विशेष सचिव दुग्ध विकास ने किया महादेव गोशाला का निरीक्षण इसके लिए प्लांट कर्मियों को साफ सफाई व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिय...