गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। गुलरिहा थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टेबाजी और म्यूल खातों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में अब आईडीएफसी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने ठोस साक्ष्य मिलने के बाद बैंक मैनेजर का नाम विवेचना में बढ़ा दिया है। जांच में सामने आया है कि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क के संचालन में आईडीएफसी बैंक सहित विभिन्न बैंकों के करीब 55 म्यूल खातों का इस्तेमाल किया गया। इन खातों में ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से ठगी की रकम जमा कराई जाती थी और फिर कुछ ही समय में निकासी कर ली जाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.