लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित आईटी सिटी योजना को बड़ा प्रशासनिक आधार मिल गया है। योजना के तहत चार गांवों की जमीन के लिए धारा 4 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन गांवों में सामाजिक समाघात (सोशल इम्पैक्ट) सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण 12 गांवों की जमीन पर आईटी सिटी विकसित कर रहा है, लेकिन मोहारी कला, सिद्धपुरा, मोहारी खुर्द और खुजौली में अब तक धारा 4 की अधिसूचना लंबित थी। शासन स्तर से 2 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद इन गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में औपचारिक रूप से शामिल हो गई है। क्या होगा सामाजिक समाघात सर्वे? धारा 4 लागू होने के बाद अब यह सर्वे किया जाएगा कि प्रस्तावित आईटी सिटी परियोजना का स्थानीय आबादी, रोजगार, सामाजिक ढांचे और आजीविका पर क्या प्रभाव पड़ेग...