लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, संवाददाता। आईटी कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी कर दी है। इस संबंध में कॉलेज की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएचएससी पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिसे अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या के जरिए देख सकते हैं।कॉलेज प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय का पंजीकरण आवेदन पत्र, मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंकतालिका व प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र, ईसाई अभ्यर्थियों के लिए क्रिश्चियन रजिस्ट्रेशन फॉर्म औ...