गाजीपुर, अप्रैल 16 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में बुधवार को हिंदू जनजागृति समिति सहित अन्य हिंदू संगठनों ने नासिक स्थित एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी से जुड़े कथित उत्पीड़न मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार हिमांशु सिंह को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कंपनी में महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन शोषण, धार्मिक दबाव और भेदभाव जैसी घटनाएं सामने आई हैं। संगठन ने इस मामले की व्यापक जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि केवल नासिक में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, तो अन्य शहरों में भी संभावित संलिप्तता की जांच की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- दानिश शेख ने जबरदस्ती अपनी ओर खींचा और चूम लिया, TCS कांड में पीड़िता की आपबीती प्रदर्शनकारियों ने राज्य सर...