आईटी एक्ट के मामले में आज होगी सुनवाई
बांदा, सितम्बर 21 -- बांदा। बहुचर्चित नाबालिगों के साथ यौन शोषण में आईटी एक्ट के मामले में न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई होगी। सीबीआई ने नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े इस मामले में वर्ष 2020 में दिल्ली में इंजीनियर मोहम्मद आकिफ के घर व कार्यालय में छापा मारकर नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े वीडियो, फोटो, व तमाम अश्लील सामग्री बरामद की थी। इस पर सीबीआई ने चित्रकूट के निलंबित जेई रामभवन के साथ इंजीनियर मोहम्मद आकिफ के खिलाफ दिल्ली में आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। सीबीआई ने यौन शोषण के अपराध में जेई रामभवन को गिरफ्तार कर बांदा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। पूर्व में जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। अब इसमें आईटी एक्ट का मामला भी चल रहा है, जिसमें निलंबित जेई रामभवन व दिल्ली का इंजीनियर मोहम्मद आकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.