आईटी एक्ट के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिलाओं को बहला फुसलाकर उनकी अश्लील फोटो खींचकर ब्लेकमेल करने वाले आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। थाना सिविल लाइन में तैनात निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने आरोपी रोहित राठी पुत्र बलबीर सिंह राठी मैनाना रोड राजीव कालोनी थाना समलखा जनपद पानीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी ने बहला फुसलाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। मामले में आरोपी के खिलाफ अपर सिविल जज प्रथम द्वारा पुलिस की पैरवी पर कुर्की की उद्घोषणा जारी की है। सिविल लाइन पुलिस ने हरियाणा पहुंचकर आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.