चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा, संवाददाता। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत आईटी इंस्ट्रक्टरों को मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आईटी इंस्ट्रक्टरों को प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 में दर्ज विवरणों के डिजिटाइजेशन, ऑनलाइन प्रविष्टि, आंकड़ों की शुद्धता एवं अभिलेखों के उचित संधारण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, मतदाता संबंधी आंकड़ों की प्रविष्टि के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं सावधानियों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उपलब्ध मानव संसाधन एवं त...