लखनऊ, मई 30 -- आईटीसी कंपनी के सेल्समैन से लूट के मामले में कृष्णानगर पुलिस की चार टीमें लगी है। पुलिस ने कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई समेत आसपास के जिलों में दबिशे दे रही। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पारा के डिप्टीखेड़ा स्थित कुंदन विहार निवासी रामबाबू एवरेडी करहेटा स्थित आईटीसी कंपनी के सेल्समैन से लूट हुई थी। बाइक सवार दो बदमाश सेल्समैन का सिगरेट भरा थैला छीन ले गए थे। गिरने से बाइक सवार रामबाबू के पैर में चोट आ गई थी। लूट की सूचना पर कृष्णानगर एसीपी रजनीश वर्मा और कृष्णानगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद कृष्णानगर एसीपी ने बताया कि बदमाशों को पड़कने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। टीम कानपुर नगर, उन...