नैनीताल, मई 26 -- गरमपानी, संवाददाता। ताड़ीखेत ब्लॉक के पीपलखंड निवासी आईटीबीपी की 22वीं बटालियन दिल्ली में तैनात निरीक्षक 56 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र स्व. माधो सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बीते सोमवार को करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पीपलखंड पहुंचा, जहां कुजगढ़ और कोसी नदी के संगम तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान आईटीबीपी की 22वीं और 34वीं बटालियन से पहुंचे अधिकारियों और जवानों के 21 सदस्यीय दल ने तीन राउंड हवाई फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र तुषार सिंह ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने बताया कि भोपाल सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अपने पीछे माता, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भ...