फिरोजाबाद, सितम्बर 25 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के आईटीबीपी के जवान ने एक युवक पर प्लॉट देने के नाम पर 48 लाख रुपए ले लिए। जब पत्नी रुपए मांगने पहुंची तो उसको बदनीयत से पकड़ लिया लेकिन महिला किसी तरह से बचकर घर पहुंची। जवान ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के आईटीबीपी में पटियाला पंजाब में तैनात एक जवान ने जोगेन्द्र सिंह पुत्र शिव कुमार निवासी नगला ऊमर से एक प्लॉट खरीदने के नाम पर 48 लाख रुपए का ऑन लाइन, नगद भुगतान किया था। इसके लिए जवान ने गोल्ड लोन लेकर नगद रुपए भी दिए थे। लेकिन 48 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी ने जवान को जमीन नहीं दी। अप्रैल में आरोपी ने रुपए देने के नाम पर उसकी पत्नी को अपने घर बुलाया। तो जवान की पत्नी अपने रुपए लेने के लिए आरोपी के घर गई तो आरोपी रुपए देने के नाम पर उसे अप...