उन्नाव, जुलाई 8 -- उन्नाव। संवाददाता। आईटीबीपी जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि हत्या कर बेटी का शव लटकाया गया हैं। आरोप लगाया कि 12 साल से सुसरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली क्षेत्र में कब्बाखेड़ा विकासनगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय गुंजन मिश्रा पत्नी हेमंत का मायका फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में लवानी गांव में है। पैतृक गांव कन्जौरा थानाक्षेत्र माखी बताया गया। पति हेमंत मिश्रा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात है। दो बेटियों में 10 वर्षीय अवनी और आठ वर्षीय आस्था हैं। मंगलवार दोपहर गुंजन अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के पि...