चम्पावत, मई 11 -- चम्पावत। चम्पावत में स्थानीय पशुपालकों ने पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के बीच हुए एमओयू के तहत 36वीं बटालियन आईटीबीपी को 376 किलो जिंदा मुर्गियों की आपूर्ति की। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम ने मुर्गियों के स्वास्थ्य और गुणवत्ता की जांच की। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी स्थानीय उत्पादकों को संस्थागत बाजार से जोड़कर स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पशुपालकों ने आईटीबीपी को 376 किलो जिंदा मुर्गियों की आपूर्ति की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...