नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों और बदलते सामरिक हालात के बीच भारत सरकार का ध्यान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जरूरतों को पूरा करने और उसकी परिचालन क्षमता मजबूत करने पर केंद्रित है। आईटीबीपी अपनी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव नए सिरे से तैयार करके गृह मंत्रालय को भेजेगा। नई बटालियन, अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद और ड्रोन सहित निगरानी क्षमता को लेकर अन्य उपायों पर फोकस किया जा रहा है। सरकार सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का भी इंतजाम करेगी। अधिकारियों ने कहा कि आईटीबीपी को 20 अतिरिक्त बटालियन की जरूरत है, लेकिन इसे क्रमिक रूप से पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा बीओपी की संख्या बढ़ाने पर भी प्रस्ताव विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- हमने समझौतों की शर्तों का... अरुणाचल को लेकर बड़ी बात; सीमा विवाद पर चीन न...