चम्पावत, फरवरी 18 -- आईटीबीपी की 36 वीं वाहनी लोहाघाट में बिल्डिंग क्लाइम्बिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमवीरों ने डेमो के माध्यम साहस का परिचय देते हुए आपात परिस्थितियों में बचाव के तरीके बताए। आईटीबीपी में कमांडेंट संजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें बिल्डिंग क्लाइम्बिंग,शीट रैपलिंग, पिक्की बैग और नॉटेड रैपलिंग का डेमो का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में प्रशिक्षित हिमवीरों ने ऊंची इमारत पर चढ़ने, उतरने तथा आपात परिस्थितियों में जख्मी व्यक्ति को बिल्डिंग से नीचे लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कमांडेंट ने बताया कि शहरी अभियानों, आपदा प्रबन्धन, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई और बचाव कार्यो के लिए अधिक सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन बल की ऑपरेशनल तैयारी को मजबूत करते है...