चम्पावत, फरवरी 12 -- लोहाघाट। जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं ने आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कमांडेंट संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को आईटीबीपी के इतिहास, अनुशासन, भर्ती प्रक्रिया, हथियार, सीमा सुरक्षा आदि की जानकारी दी। दल में प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी, दीपा बोहरा, अदिति जोशी, बृजेश ढेक, जगदीश जोशी, नीरज नाथ, गणेश बोरा, सुरेंद्र जाट, द्वितीय कमान बेगराज मीणा, डॉ.असरा बैतुन सना, उप सेनानी पंकज शर्मा, सहायक सेनानी गौरव कुमार, जितेंद्र रावत, मनमोहन सिंह, प्रिंस कुमार दत्ता, मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...