हल्द्वानी, मई 2 -- लालकुआं, संवाददाता। आईटीबीपी 34वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट 38 वर्षों की सेवा पूर्ण कर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर यूनिट परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और जवानों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के साथ यूनिट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। विदाई समारोह में द्वितीय कमान हेमंत कुमार, फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सहायक सेनानी दीपक सहरावत, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो परिचय: विदाई समारोह में उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.