चम्पावत, जुलाई 1 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मत्स्य विभाग ने ट्राउट मछली की बिक्री के लिए आईटीबीपी के साथ ही चम्पावत के सात होटलों से भी करार किया है। आईटीबीपी को हर सप्ताह करीब एक कुंतल ट्राउट मछली की आपूर्ति की जाती है। विभाग ने पिछले वर्ष 25 कुंतल ट्राउट का उत्पादन किया था। इस बार 150 कुंतल उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जिले के चारों ब्लॉक में 627 सक्रिय मत्स्य तालाब संचालित हो रहे हैं। विभाग ने जिले के 13 अमृत सरोवरों में ट्राउट बीज डाला है। ट्राउट मछली का प्रजनन काल दिसंबर और जनवरी में होता है। यह भी पढ़ें- उद्यान और आईटीबीपी के बीच करार हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...