लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने औद्योगिक प्रशिक्षण भागीदारी (आईटीपी) योजना के बारे में कहा है कि यह योजना उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल और रोजगार-योग्य मानव संसाधन तैयार करने का सशक्त माध्यम है। श्री खरे रविवार को मिशन एवं लघु उद्योग भारती से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के मध्य औद्योगिक प्रशिक्षण भागीदारी (आईटीपी) योजना को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष कार्यबल तैयार कर सकते हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। यह भी कहा कि मिशन का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना भी है। आईटीपी के तहत उद्योगों को स...