बहराइच, अक्टूबर 29 -- एक करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यापारियों और ऑडिट वाले केसों में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 नवंबर कर दिया गया है।आयकर विभाग के अनुसार जिन कारोबारियों का टर्नओवर एक करोड़ रुपये से अधिक है या जिनके खातों का ऑडिट होना है, उन्हें इस बढ़ी हुई तारीख तक अपना रिटर्न अनिवार्य रूप से दाखिल करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...