हरदोई, सितम्बर 25 -- हरदोई। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तृतीय चरण के प्रवेश के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम तीन चरणों में प्रवेश ले चुके ऐसे प्रशिक्षार्थी, जो किसी कारणवश अपना प्रवेश निरस्त कराना चाहते हैं, उन्हें नाम कटाने की सुविधा दी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षार्थी एससीवीटी उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर 27 से 29 सितंबर तक अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पृथक (नाम कटाने) के लिए कारण सहित सहमति दे सकते हैं। नाम कटने एवं अन्य कारणों से रिक्त हुई सीटों पर उन प्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को उच्चीकरण का अवसर मिलेगा, जिन्होंने किसी चरण में फ्लोट विकल्प चुना है और उनका अभी तक उच्चीक...