बरेली, जुलाई 15 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बरेली के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सीबीगंज स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने दीप प्रज्वलन करके किया। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एमआरएफ टायर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और वेलस्पन लिविंग लिमिटेड सहित कुल 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में पहुंचे कुल 527 प्रशिक्षणार्थियों में से विभिन्न कंपनियों द्वारा 138 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें से 11 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि ने मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे। यह भी पढ़ें- Rampur News: ...