बक्सर, मार्च 10 -- पेज चार के लिए ---- कार्रवाई शहर के अन्य इलाके में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद फोटो संख्या 21 कैप्शन - मंगलवार को आईटीआई फील्ड के पास अतिक्रमण हटाता जेसीबी। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के आईटीआई रोड़ में स्थित स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर परिषद का बुलडोजर चलाया। ताकि सड़क की चौड़ाई बरकरार रहे। साथ ही आईटीआई खेल मैदान से सटे अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि आईटीआई रोड में कुछ लोगों के स्तर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सूचना के आलोक में अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया कि वह निर्धारित समय अवधि में इसे हटा ले। परंत...