बक्सर, मार्च 24 -- आज आएंगे आईटीआई मैदान में बनाए गए है अलग-अलग विभागों के स्टॉल सुरक्षा को लेकर वरीय अधिकारियों ने डाला डेरा, हर जगह नजर फोटो संख्या 24 कैप्शन - मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आईटीआई मैदान में बने स्टॉल। बक्सर, हमारे संवाददाता। समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश कुमार का आज यानी बुधवार को आगमन हो रहा है। इसे लेकर प्रशासन के स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम का हेलिकॉप्टर शहर के हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा। इसके बाद सीएम आईटीआई मैदान आएंगे। जहां अलग-अलग विभागों के स्तर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह किला मैदान में आएंगे। जहां जीविका दीदियों सहित अन्य के साथ संवाद करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम का आगमन सुबह साढ़े दस बजे होगा। दोपहर करीब बारह बजे वापस लौट जाएंगे। जिले के विकास को लेकर अलग...