जमशेदपुर, मार्च 28 -- राज्य के युवाओं को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से झारखंड के प्रमुख सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत की गई है। केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी) द्वारा की गई यह पहल राज्य के युवाओं को कुशल वर्क फोर्स के रूप में तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से न केवल तकनीकी शिक्षा का आधुनिकीकरण होगा, बल्कि झारखंड के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। वर्तमान में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत राज्य के पांच चयनित संस्थानों-गवर्नमेंट आईटीआई (रांची), आईटीआई देवघर, आईटीआई गोविंदपुर (धनबाद), आईटीआई लोकाय (कोडरमा) और आईटीआई मधुपुर (देवघर) में प्...