गंगापार, फरवरी 27 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खोले गए प्राईवेट आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्रों में सालभर कक्षाएं नहीं चल पातीं जिससे उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही। तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के युवा इन संस्थानों में एक मुश्त रकम देकर दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन वह प्रशिक्षण को नहीं पहुंचते, वर्ष भर इन सस्थानों में केवल प्रबंधक का परिवार रहता है। प्रयोगात्मक परीक्षा के समय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र पहुंचते हैं, जिससे उनसे कुछ सुविधा शुल्क ले कर उतीर्ण करवा दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो विकास खंड उरूवा के नया का पुरा डोहरिया संस्थान, लालता प्रसाद आईटीआई संस्थान डोरवा, आईटीआई संस्थान डोरवा रामनगर, आईटीआई निवैया सहित कई संस्थाएं हैं, जहां युवा एक मुश्त धनराशि देकर कक्षाओं में अपना दाखिला लेकर गायब हो जाते हैं, स...