कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि आईटीआई कॉलेज में शुक्रवार को युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। संचालन जिला स्टार्टअप इंचार्ज ई. दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, नए व्यवसाय की शुरुआत, नवाचार तथा आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों के साथ चर्चा कर उन्हें व्यवसाय योजना तैयार करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई सोच और आत्मनिर्भर बनने क...