हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरदोई। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी में नौ दिसम्बर 2025 को प्रात: 10बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्र की कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है। आवेदन करने हेतु समस्त अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराएं। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय से आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में कम्पनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्रों आवेदन एवं रिज्यूम के साथ अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और अवसर का लाभ उठायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...