आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव 29 अभ्यर्थियों का चयन
सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- सीतामढ़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीतामढ़ी में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुई। प्लेसमेंट ड्राइव ने युवाओं के रोजगार के सपनों को नई दिशा दी। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के कुल 35 आईटीआई पासआउट अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया। चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों की तकनीकी योग्यता, व्यवहारिक ज्ञान व कार्य दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित किया। यह भी पढ़ें- मिथिलांचल आईटीआई में कैंपस चयन चयन प्रक्रिया के तहत कुल 29 अभ्यर्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.