फरीदाबाद, मई 15 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। संस्थान में विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि आईटीआई पलवल में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, अधिक से अधिक विद्यार...