आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक करें आवेदन
फरीदाबाद, जून 5 -- पलवल, धनंजय चौहान। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 जून तक विभाग के निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि आईटीआई में आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए संस्थान परिसर में विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। यहां प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन और विभिन्न ट्रेडों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.