आईटीआई में प्रवेश को सात तक करें आवेदन
आगरा, अगस्त 5 -- राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए अब सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग/ अधिशासी निदेशक एससीवीटी के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने आवेदन की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त थी। अभ्यर्थी एससीवीटीयूपी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यदेशक संकल्प दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.