बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। जिले के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और 2026-28 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम एससीवीटी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट से ऑनलाइन आवंटन पत्र डाउनलोड कर मूल अभिलेख एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को 27 अगस्त से चार सितंबर 2026 तक (अवकाश सहित) प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश एवं काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिले के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...