बेगुसराय, अप्रैल 2 -- गढ़पुरा,। बिहार राज्य के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य शिव शंकर कनौजिया ने बताया कि नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन 17 में को किया जाएगा। उसके बाद परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर उसका नामांकन होगा। बताया कि बिहार राज्य के अंतर्गत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कुल सीटों में से 25% सीटों पर नामांकन के लिए राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी को पात्रता प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...