आईटीआई में दूसरे चरण के प्रवेश आज से, 17 तक मिलेगा मौका
औरैया, सितम्बर 11 -- राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार 12 सितंबर से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थी 17 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में भी संस्थान खुले रहेंगे। दूसरे चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 प्रथम वर्ष और 2026-28 द्वितीय वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय बुलावा पत्र, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति, अंतिम शिक्षण संस्थान की मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र, पुलिस सत्यापन के ऑनलाइन आवेदन की प्रति और चार फोटो लेकर संबंधित संस्थान पहुंचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.