आईटीआई में दाखिले को चयन परिणाम जारी
गोंडा, अगस्त 27 -- गोण्डा। राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम जारी हो गया है। करनैलगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य रामइंद्र ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 27 अगस्त से चार सितंबर तक होंगे। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि के जरिए परिषद की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। चयन होने पर बुलावा पत्र डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र की प्रतियां और दो फोटो के साथ पहुंचना होगा। चयन की सूचना मोबाइल पर एसएमएस से भी दी जा रही है। बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश के दौरान अपग्रेडेशन के लिए फ्रिज या फ्लोट विकल्प में से एक चुनना होगा। यह भी पढ़ें- आईटीआई में आज से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.